अंबाला में उत्तराखंडी युवक की निर्मम हत्या, सीएम धामी ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -
Stabbed 20 times with a knife, cut his neck, wrapped him in a quilt and burnt him alive

अंबाला में उत्तराखंड के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले के संज्ञान में आते ही हरियाणा सरकार से बात कर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अंबाला में उत्तराखंडी युवक की निर्मम हत्या

मृतक युवक की पहचान साहिल बिष्ट (30) पुत्र देवराज सिंह बिष्ट निवासी टिहरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार साहिल अंबाला के एक होटल में काम करता था। 13 अगस्त को रोज की तरह ही साहिल रात को ड्यूटी ख़त्म कर कमरे में लौट रहा था। इस दौरान बदमाशों ने लूट के इरादे से साहिल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समूह ‘ ग ‘ के पदो के लिए विज्ञापन जारी, देखिए पूरी डिटेल

साहिल पर ही निर्भर करती थी परिवार की आजीविका

बताया जा रहा है मृतक साहिल बिष्ट एक गरीब परिवार से आता था। उनके पिता देवराज सिंह बिष्ट लंबे समय से बीमार हैं और परिवार की आजीविका साहिल की कमाई पर ही निर्भर करती थी। बेटे की मौत के बाद के बाद से परिवार सदमे में है। साथ ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : गौला पुल से युवक ने लगाई छलांग, हालत नाजुक..

सीएम धामी ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांग

मामले के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। सीएम धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  चाचा की अंत्येष्टि में गए भतीजे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

हरकत में आई हरियाणा सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999