CM Dhami ने सुनी PM Modi की मन की बात!, UCC के एक साल पूरा होने पर कहा ये

खबर शेयर करें -
cm-dhami-on-ucc-one-year-completion

आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 130वें एपिसोड को सुना। इस दौरान सीएम धामी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। समाज में सामान्य परिस्थितियों में अनवरत सेवा करने वाले लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को आमजन और जन-जन का कार्यक्रम बनाया है। इसके माध्यम से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं।

CM Dhami ने दून लाइब्रेरी में सुना PM Modi की मन की बात!

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर कई नवाचार हो रहे हैं। आज इनोवेशन, साइंस, टेक्नोलॉजी और ए.आई हर दृष्टि से भारत आगे बढ़ रहा है। सीएम धामी ने ए.आई के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी कामों में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जो काम कई दिनों में होता है वो महज कुछ ही घंटे में हो जाएगा। उन्होंने कहा राज्य के अंदर एआई के उपयोग के लिए साइंस आईटी टेक्नोलॉजी से संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, वाहन सवार चार लोग घायल

27 जनवरी को यूसीसी को एक साल पूरा

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं जो राज्य में पहली बार हुए हैं। उन्होंने कहा आज पूरे देश के अंदर हमारे राज्य की तस्वीर ऐसे स्थापित हो गई है कि जहां पर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने के पूरे एक साल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील

पूरे राज्य में समान कानून लागू किया

सीएम धामी ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में हमने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसे पूरा भी किया गया। उन्होंने कहा हमारा राज्य एक सीमावर्ती क्षेत्र है। यहां चार धाम, गंगा, यमुना का उद्गम स्थान है। सुरक्षा की दृष्टि से भी हमारा राज्य बेहद संवेदनशील है। ऐसे में राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक समान कानून लागू होना चाहिए था और हमने ऐसा करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम में रील्स बनाने पर ऐक्शन, 37 श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन जब्त

मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और राज्य स्तर पर लिए निर्णयों को जन-जन तक पहुंचने में सभी आगे आए। जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999