सीएम धामी समेत भाजपा नेताओं ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर दी बधाई

खबर शेयर करें -

देहरादून, 25 जनवरी . गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र Government ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की. उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister और Maharashtra के पूर्व Governor भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार मिला. इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister , Maharashtra के पूर्व Governor एवं हमारे अभिभावक तुल्य भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है. निश्चित रूप से उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा और समाजहित को समर्पित रहा है. उन्होंने अपने दीर्घ Political जीवन में सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

यह भी पढ़ें -  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , विधायक हुए शामिल

उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और मूल्यों की राजनीति का प्रेरणादायी उदाहरण है. पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए उनके प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं. समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह कोश्यारी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.

BJP MP अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister एवं Maharashtra के पूर्व Governor भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. यह सम्मान आपके दीर्घकालीन और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण, सुदृढ़ प्रशासनिक क्षमता तथा जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रतीक है. देवभूमि उत्तराखंड ही नहीं, अपितु संपूर्ण राष्ट्र को आपके अमूल्य योगदान पर गर्व है. बद्री-केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयश्पूर्ण जीवन की मंगल कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहाँ सुबह-सुबह चला पुलिस का सत्यापन अभियान

उत्तराखंड Government की मंत्री रेखा आर्य ने एक्स पोस्ट में कहा कि देवभूमि के गौरव को नमन. हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारे प्रिय ‘बाबू जी,’ प्रदेश के पूर्व Chief Minister एवं Maharashtra के पूर्व Governor भगत सिंह कोश्यारी को India Government द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. ​एक साधारण शिक्षक से लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने के बावजूद बाबू जी की सादगी और देवभूमि के प्रति उनका प्रेम हम सबके लिए प्रेरणा है. सार्वजनिक जीवन में उनके दशकों लंबे समर्पण को आज यह उचित सम्मान मिला है. ​सादर बधाई, बाबू जी, आपकी यह उपलब्धि हर उत्तराखंडी का मान बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें -  YouTube Shorts का नया फीचर! अब Google Lens से मिलेंगी जानकारी

राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”हमारे मार्गदर्शक, लोकप्रिय जननेता तथा उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister और Maharashtra के पूर्व Governor भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित सम्मान ‘पद्म भूषण’ से अलंकृत किया जाना देवभूमि उत्तराखंड सहित हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है.”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999