फिर हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोग घायल

खबर शेयर करें -

ONGC चौक में सड़क हादसा

देहरादून के ओएनजीसी चौक (ONGC chowk) से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बता दें ये हादसा ठीक उसी जगह हुआ है जहां पर 11 नवंबर 2024 को इनोवा कार हादसा हुआ था. उस हादसे में छह युवाओं की दर्दनाक मौत हुई थी.

ONGC चौक में फिर हुआ सड़क हादसा

कोतवाली कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर 2024 की रात को दिल दहला देने वाले इनोवा-कैंटर हादसे के बाद ठीक उसी जगह एक और सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार शाम कैंट की ओर से आ रही एक कार कैंट थाने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन पर एक बुलेट सवार को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें -  16 June Uttarakhand Weather Update: IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका बीच का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया है. वहीं, बुलेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार युवा घायल बताये जा रहे हैं. इसके अलावा बुलेट सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में पांच लोग घायल

जानकारी के अनुसार कार में सवार नीरज बोरा निवासी आइटीबीपी सीमा द्वार, परी निवासी विजय पार्क,अन्यया और लतिका निवासी विजय पार्क कैंट की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान कोतवाली कैंट से कुछ दूरी पर चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा. जिससे कार डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में पहुंच गई और पेड़ से टकरा गई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

वहीं दूसरी ओर से आ रहे बुलेट सवार हरीश चमोली निवासी अनार वाला जोड़ी गांव भी कार से टकरा गया. जिससे वह बुरी तरग से घायल हो गया. कार में सवार चारों युवक-युवतियां को भी गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार का टायर फट गया. जबकि बोलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

यह भी पढ़ें -  लालकुंआ- समर्थित प्रत्याशी की हार से दुखी होकर एक युवक ने खाया जहर, गौला नदी के किनारे तड़पता मिला,नहीं बच सकी जान

इस वजह से अनियंत्रित हुई कार

कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि चालक के अनुसार वर कि गति अचना बढ़ गई. क्योंकि उसने ब्रेक लगाने के बजाए एक्सीलेटर दबा दिया था. कार की गति बढ़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई. पुलिस ने कार चालक का मेडिकल परिक्षण कराया है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999