सीएम धामी ने लाइन में लगकर किया वोट, मतदान के बाद खाई परिवार संग जलेबी, देखें तस्वीरें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस पर्व के लिए आम से लेकर खास तक हर कोई उत्साहित नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने परिवार के साथ खटीमा में स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

Cm dhami
सीएम धामी ने लाइन में लगकर किया वोट, मतदान के बाद खाई परिवार संग जलेबी, देखें तस्वीरें

मतदान के दौरान सेीएम धामी आम जनता की तरह ही लाइन में खड़े होकर मतदान करते हुए नजर आए।सीएम धामी ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील की कि आप भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें।

यह भी पढ़ें -  होली पर आगजनी!… एसएसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल पर गिरी गाज
Cm dhami

सीएम धामी ने विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। सीएम ने पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश देते हुए मतदान के बाद अपने परिजनों के साथ जलेबी खाते हुए नजर आए।

Cm dhami

मतदान के बाद सीएम धामी ने विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट कर लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा किए गए अथक परिश्रम की सराहना।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- स्मार्ट बिजली मीटर की ‘महा’ मिस्‍टेक, उपभोक्‍ता परेशान, बिल लेकर लगाई बिजली ऑफ‍िस की दौड़
Cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम से लेकर खास सभी लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक भी किया। सीएम ने कहा पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है।

Cm dhami
सीएम धामी ने लाइन में लगकर किया वोट, मतदान के बाद खाई परिवार संग जलेबी, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी को सशक्त राष्ट्र, सीमाओं की बेहतर सुरक्षा, गरीबों के उत्थान और देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करना चहिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दीवाली पर मिला कम बोनस!, गुस्साए कर्मचारियों ने खोल दिया टोल, घंटों तक एक्सप्रेसवे रहा फ्री,देखे वीडियो
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999