चंपावत : आपदा पीड़ितों के घर जाकर मनाया जाएगा सीएम धामी का जन्मदिन

खबर शेयर करें -



सीएम धामी का आज जन्मदिन है। चंपावत जिले में विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों में घर-घर जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को मनाया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।


रविवार को भाजपा कार्यालय चंपावत में जिला अध्यक्ष निर्माण महारानी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नुकसान का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड(बड़ी खबर)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग. वन निगम के 200 स्केलर पदों के लिए नई अपडेट।।

राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां
जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी बताया कि सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून सहित अन्य कानून व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया। जिससे महिलाओं को आगे आने में बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  कड़ाके की ठंड के साथ हुआ उत्तराखंड में नए साल का आगाज, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

राज्य आंदोलनकारी को 10 प्रतिशत आरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के उद्देश्य से निशुल्क जांच की सुविधा, आयुष्मान योजना, सीएम मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना, महिला समूह की बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध, लखपति दीदी योजना सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999