फरीदाबाद : ATM में थे 8 लाख से ज्यादा रुपये… फॉर्च्यूनर से उखाड़कर ले गए, अब मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं 38 मामले

खबर शेयर करें -
mastermind of gang that uprooted and stole atms arrested
देशभर से लड़कियों को पछाड़ हरियाणा की बेटी राधिका बनी फेस ऑफ…

फरीदाबाद में13/14 अगस्त की रात्रि को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में13/14 अगस्त की रात्रि को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फरीदाबाद पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था। उस पर 38 मामले पूर्व में भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 13/14 अगस्त की रात को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत एक एसबीआई बैंक का एटीएम चोरी कर लिया गया था। एटीएम मशीन में 8 लाख से अधिक रुपए थे। जिस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। उन्होंने आगे बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने ATM को बेल्ट की सहायता से फॉर्च्यूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर ATM को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया और धौज गांव के पहाड़ में ले जाकर एटीएम मशीन को तोड़कर पैसे निकाल लिये। 

यह भी पढ़ें -  एलायंस सोसाइटी में मासूम स्ट्रीट डॉग्स को पिंजरे में कैद कर किया गया जबरन रिलोकेट – जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति ने उठाई आवाज़ और कानूनी कार्यवाही की मांग

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया था वह गाड़ी सेक्टर 16 से चुराई गई थी। फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। एटीएम चोरी करने की घटना में उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पर पूर्व में भी ATM उखाड़ने के 8/10 मामलों सहित कुल 38 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999