हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं में जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक सात किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वनभूलपुरा स्थित गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण को भी केंद्र

सरकार से स्वीकृति मिल गई है। गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए गए। लालकुआं क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम के कारण लोगों और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए दो माह पूर्व एनएचएआई अधिकारियों ने बाईपास का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999