इस गाने की वजह से हुई सिंगर Ankit Baliyan की हत्या? गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

 

ankit-baliyan-murder-gogi-gang-song-reason-for-death

Ankit Baliyan Murder Case: यूपी के शामली में बीते दिन बुधवार शाम को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते ही चार बदमाशों ने सिंगर पर ताबड़तोड़ गोलियां भुन दी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कम से कम 18-20 राउंड फायरिंग की। जिससे मौके पर ही अंकित की मौत हो गई। अभी फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोगी गैंग ने सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। साथ ही हत्या के आरोपियों से जुड़ी दो तस्वीरें भी सामने आई है।

Ankit Baliyan Murder Case: दो बाइक पर चार आरोपी बैठे आ रहे नजर

हत्यारों से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई है उसमें दो बाइक पर चार आरोपी बैठे नजर आ रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार पहले घटनास्थल की बदमाशों ने रेकी की। जिसके बाद इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें -  दीपावली पर सजा बद्रीनाथ धाम, मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु, तस्वीरों में आप भी करें दर्शन

मालूम हो कि अंकित जब जिम से बाहर आते समय अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहा था, तभी हमलावरों ने मौका देखकर सिंगर पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी थी।

हरियाणा के गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हरियाणा के गोगी गैंग ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोगी गैंग के भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, “अंकित ग्रुप के दुश्मनों का साथ दे रहा था, उसने “गोगी भाई” से जुड़ी एक घटना पर गाना बनाया था और वो दुश्मनों की आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। पोस्ट में धमकी दी गई है कि जो कोई भी उनके दुश्मनों का साथ देगा, उसका भी यही हश्र होगा। इसे “सिर्फ़ शुरुआत” बताते हुए कहा गया है कि “सबकी बारी आएगी।”

यह भी पढ़ें -  GST बचत उत्सव: सीएम ने किया दुकानों का भ्रमण, व्यापारियों से लिया फीडबैक

क्या इस गाने की वजह से हुई अंकित बालियन की हत्या?

बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया जा रहा है कि सिंगर ने गोगी की मौत पर गाना बनाया था। दरअसल साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की भरी अदालत में हत्या कर दी गई थी। बीते साल अंकित ने एक गाना रिलीज किया था। जिसके बोल है, “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, जज के भी आएंगे पसीने”

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में डराने लगा डेंगू, लगातार सामने आ रहे मामले, यहाँ सबसे ज्यादा पसार रहा पैर

हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या का मामला साल 2021 का था। काफी सालों बाद अंकित ने ये गाना रिलीज किया था। जिसके बाद सवाल उठता है कि क्या एक गाने की वजह से अंकित की हत्या कर दी गई या फिर कुछ और वजह है?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999