CM ने किया विभागों का बंटवारा, अपने पास रखे ताकतवर विभाग, एक क्लिक में जानें किसे क्या मिला

खबर शेयर करें -

 

 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। कैबिनेट विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। बता दें अब तक सीएम धामी 35 से अधिक विभागों का कामकाज देख रहे थे। लेकिन अब सीएम ने अपने कई विभागों को नए मंत्रियों को सौंप दिया है।

CM ने किया विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। बता दें अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़। डूंगरपुर पंचायतघर में गौरी महिला स्वयं सहायता समहू के आउटलेट का हुआ उद्धघाटन।

सीएम धामी खुद देखेंगे ये विभाग

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, खनन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति और प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग खुद देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

CM Dhami Allocates Portfolios to minister

वहीं, अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सूत्रों के अनुसार इस नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर(उत्तराखंड) सागौन की अवैध लकड़ी मिली आरा मशीन पर, हुई यह कार्रवाई।।
CM Dhami Allocates Portfolios to minister
उत्तराखंड में नए मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला है?

पांच पद थे खाली

हाल ही में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, मंत्रिमंडल में पांच पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से खाली थे, एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जबकि एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के कारण खाली हुआ। इन परिस्थितियों में संबंधित विभागों का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही था।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में होमस्टे संचालकों की समस्याओं को लेकर टैक्स बार आगे आया, जल्द होगा जागरूकता कार्यक्रम
CM Dhami Allocates Portfolios to minister

उत्तराखंड में नए मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला है?

  • कैबिनेट मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी है।
  • मंत्री मदन कौशिक को आपदा, पंचायतीराज, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना विभाग मिला है।
  • मंत्री भारत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी है।
  • मंत्री प्रदीप बत्रा को परिवहन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी है।
  • मंत्री राम सिंह खेड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलागम प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है।
CM Dhami Allocates Portfolios to minister
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999