सीएम ने किया सचिवालय के आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण,कही ये बात

खबर शेयर करें -

राज्य में बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों के बारे में जानकारी ली।


सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी आपदा प्रबंधन, सिंचाई विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, फायर, एसडीआरएफ के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशभर में हो रही बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ता


पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है कि मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999