मुख्यमंत्री रावत ने वर्चुअल माध्यम से गोपेश्वर में एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -


माननीय मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में 45.90 लाख लागत से स्थापित 200 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा इस प्लांट के माध्यम से लोगो को अपने ही जनपद में सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और ऑक्सिजन के लिए लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना होगा। इस अवसर पर वर्चुवल के माध्यम इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत, ब्रदीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान चमोली के विधायकों, जनप्रतिनिधयों, अधिकारियों एवं समस्त जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी संशाधन जुटाए जा रहे है और जहाॅ पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में प्लांट शुरू होने से यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने जिले के दर्जनों स्वास्थ्य केन्द्रों का स्वयं निरीक्षण किया है और कही पर भी कोई कमी नही रखी गई है। जहाॅ पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद कोविड प्रभारी मंत्री श्री अरविंद पांडेय, सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ क्षेत्र श्री अजय टम्टा, विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल आदि उपस्थित रहे और वर्चुवल के माध्यम चमोली जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा0 एमएस खाती, सीएमएस डा0 जेएस चुफाल, अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गेठिया में महिला चेतना उपवन पार्क का निर्माण हुआ पूर्ण।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999