नानकमत्ता को CM की बड़ी सौगात, जल निकासी और सौंदर्यीकरण के लिए दी 96 लाख स्वीकृति

खबर शेयर करें -

 

cm dhami new photo waving hand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंहनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जल निकासी और सौंदर्यीकरण के लिए 96 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत नानकमत्ता में पानी की निकासी और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 96 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृती से नानकमत्ता क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  सेमल्थ गांव की श्वेता भट्ट केरल FRI में बनीं वैज्ञानिक

कुंभ मेला-2027 के लिए 80 करोड़ की पहली किस्त

इसके साथ ही शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कुंभ मेला-2027 से संबंधित कार्यों के लिए स्वीकृत 175 करोड़ रुपए के सापेक्ष प्रथम चरण में 80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने को भी मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इससे कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए आवश्यक विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पत्नी के अवैध संबंध में पति बना बाधा, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश पति को लगा दिया ठिकाने, पत्नी और चचेरे भाई गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999