आयुक्त कुमाऊं मंडल सुशील कुमार ने वीसी के माध्यम से की नगर निकायों कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल सुशील कुमार ने वीडियों कान्फ्रेसिंग से आज कुमाऊ मण्डल के समस्त स्थानीय नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने समस्त अघिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय निकाय की आय के स्रोतों को बढ़ाया जाय जिससे उनके कार्मिकों को वेतन एवं दैनिक मजदूरी व अन्य खर्चे वहन किये जा सके। विशेषकर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे अपने निकाय की आय के स्रोत हेतु ठोस कार्य योजना बनायें। उन्होंने निर्देश दिये डोर टू डोर कलैक्शन को महत्व देते हुए यूजर चार्जेज लिया जाय।
                                              उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय सफाई व्यवस्था व कूड़ा कलैक्शन पर विशेष ध्यान दें, डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन करें साथ ही नगर वासियों को भी जागरूक करें ताकि घर से ही कूड़ा पृथककरण हो सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलैक्शन संस्थाओं को और अधिक सक्रिय करते हुए कूड़ा कलैक्शन सुविधा को अधिक बेहतर बनाये ताकि व्यक्ति यूज़र चार्जेज़ आसानी व खुशी से दे। उन्होंने कहा कि निकायों की आय वृद्धि हेतु बोर्ड के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य किये जाये तथा कॉमर्शिलय क्षेत्रों का एसस्मेन्ट सही से किया जाये व आय के अन्य स्त्रोत भी तलाशे जायें। उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिये कि वे नगरों का ड्रेनेज प्लान बनाये तथा जल भराव क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें साथ ही जल भराव क्षेत्रों से पानी निकालने हेतु तुरन्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि लम्बे समय तक पानी जमा न हो सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निकायों में कहीं अंधेरा न हो, इसके लिए स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा नियमित निरीक्षण भी करें।
                                              मण्डलायुक्त ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे व निम्न आय वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी महत्वाकांक्षी योजना है, इसका लाभ पात्रों को शत- प्रतिशत मिलना चाहिए, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे ताकि योजना अपने उद्देश्य को पूरा कर सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नगर निकाय जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय से निर्गत करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये।
                                             आयुक्त ने निर्देश दिये कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु बनाये जा रहे एटीपी प्लान्ट को 31 अक्टूबर तक पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि इस हेतु डीपीआर आदि स्वीकृत कर ली गयी है इसमें कार्य जल्द से जल्द शुरू करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय व कर्मचारियों के वेतन व उनकी मजदूरी समय से दे दी जाय। बैठक में आयुक्त कुमाऊ मण्डल ने जनपद की अन्य नगर निकायों के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निकायों के सम्बन्ध में सभी जानकारियॉ आयुक्त कुमाऊ मण्डल को दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह, गौरव पाण्डे, शिप्रा जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी द्वाराहाट शिखा आर्या आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जनपद में कराये जा रहे विभिन्न विभागीय योजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे गये निर्माण कार्यों को टीम भावना व पारदर्शिता के साथ तय समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
 

यह भी पढ़ें -  मेरी वजह से सब परेशान हैं’…सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर झूल गई महिला

 जिलाधिकारी ने बड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही कार्यों में तत्परता दिखाने के निर्देश दिये साथ ही जो प्रस्ताव अवशेष है उन्हें 10 दिन के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में भवनों की रंगाई-पुताई अलग-अलग करायें ताकि भवनों को आकर्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्था की पहचान बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूल्ड आवासों के सौन्दर्यकरण का कार्य भी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा किन-किन विभागों के कौन-कौन से कार्य लम्बित है उन्हें तत्काल कार्य योजना बनाकर शीघ्र पूर्ण किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग के पास पर्याप्त कार्य है इसलिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।
 

यह भी पढ़ें -  एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल, किए धारी देवी के दर्शन

 बैठक में जिलाधिकारी ने बडे कार्यों जिनके टैण्डर नहीं हुए है एक सप्ताह के भीतर टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अवर अभिन्ताओं की कमी के कारण कार्यों में अवरोध होने की दशा में जिस किसी विकासखण्ड में आधिक्य अवर अभियन्ता तैनात है उन्हें सम्बद्व कर कार्याें की गति में तेजी लायें। उन्होंने कहा कि आपसी सामजस्य व संवाद में से ही कार्यों में तेजी लायी जा सकेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे ठेकेदार जो कार्यों में हीला हवाली व अनावश्यक अवरोध पैदा कर रहे है उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाय।  उन्होंने छोटे-छोटे कार्यों की स्वीकृति में आ रही दिक्कतांे को देखते हुए निर्देश दिये कि ऐसे कार्यों को दर अनुमन्यता के अन्तर्गत कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कई अच्छे कार्य किये जा रहे है इसको दृष्टिगत रखते हुए कई विभागीय निर्माण कार्य हस्तान्तरित किये गये है। उन्होंने अधिकारियों को और अधिक मेहनत से कार्य करने के निर्देश दिये। इस बैठक में अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

Advertisement