फर्जी आदेश से फैली भ्रम की स्थिति, नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का वायरल पत्र निकला FAKE

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। यह आदेश फर्जी है और इसे आधिकारिक आदेश नहीं माना जाए।

वायरल पत्र में भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट का हवाला देते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने की बात कही गई है। लेकिन यह दस्तावेज वास्तविक नहीं है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, सामान भी बरामद

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी आदेश या सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि संबंधित जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य करें। अफवाहों और भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें।

हम आपको बता दे कि प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक समाचारों या फिर ऐसी जानकारी के ऊपर भरोसा ना किया जाए। वहीं प्रशासन के द्वारा इस वायरल आदेश का खंडन किया गया है और उनके द्वारा कहा गया है कि कल किसी प्रकार से कोई भी अवकाश जारी नहीं किया गया है स्कूल आम तरह से ही खोले जाएंगे

यह भी पढ़ें -  US-Israel strikes: मारे गए ईरान के Supreme Leader Ali Khamenei, कब और कैसे हुई हत्या?

सूचना-कल दिनांक 21 जुलाई 2026 को जनपद में सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।कल किसी भी प्रकार का कोई अवकाश से संबंधित कोई पत्र प्रशासन की ओर से जारी नहीं हुआ है।अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999