
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले कछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आज भी मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ ही रहने वाला है। आज यानी 21 जुलाई को भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट और कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और एलर्ट रहने की अपील की है।
उत्तराखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update
21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली के साथ बहुत ही तीव्र वर्षा की संभावना है। तो वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा की संभावना है।
21 July को उत्तराखंड में Red Alert
- भारी बारिश वाले ज़िले (रेड अलर्ट):
- देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी से अत्यंत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
- मध्यम से भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट):
- नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी।
- येलो अलर्ट:
- रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।
22 जुलाई को भी उत्तराखंड में भारी बारिश
तो वहीं 22 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं राज्य से सभी 13 जिलों में आकाशीय बिजली और बारिश होने की संभावना है।
यात्रागाइड
23 जुलाई को कुछ ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम
23 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने सभी 13 जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तीव्र बारिश की संभावना जताई है।


