उत्तराखंड में कमजोर हुआ कांग्रेस संगठन!, हरक सिंह रावत को बताया BJP का एजेंट

खबर शेयर करें -

 

हरक सिंह रावत HARAK SINGH

उत्तराखंड कांग्रेस की सियासी उलझन सुलझने के बजाए और उलझ रही है। हरीश रावत के करीबी संजय नेगी की पार्टी में नो एंट्री से नेताओं में शुरू हुआ घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पार्टी में एक धड़ा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत को ना सिर्फ शक की निगाहों से देख रहा है। बल्कि ये बताने की कोशिश कर रहा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में BJP के एजेंट हैं।

उत्तराखंड में कमजोर हुआ कांग्रेस संगठन

दरअसल ये पूरा वाक्या हरक सिंह रावत के पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर दिए गए बयान से शुरू हुआ है। जिसमें हरक ने हरदा के राजनीतिक सन्यास को तो कुबूल कर लिया। लेकिन इस बात को नहीं कि हरीश रावत 2027 में कांग्रेस की वापसी का रास्ता तय करेंगे।

यह भी पढ़ें -  यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी, 39 तीर्थयात्री थे सवार

कांग्रेस विधाताक ने हरक सिंह रावत को बताया BJP का एजेंट

हरक सिंह रावत के इस बयान के बाद पार्टी में असंतोष और गहराता जा रहा है। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी तो खुलकर हरक सिंह रावत पर निशाना साधा रहे हैं। धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हरक सिंह रावत वही नेता हैं, जिन्होंने उस समय कांग्रेस के कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल कराकर सरकार को अस्थिर करने में भूमिका निभाई थी, देवभूमि में दलबदल का महापाप किया था। वो नेता दोबारा पार्टी के साथ विश्वासघात कर सकता है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने हल्द्वानी गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,देखे video

हरीश धामी ने किया हरक सिंह रावत का पुराना वीडियो

विधायक हरीश धामी ने हरदा के समर्थकों से सामूहिक इस्तीफे की मांग कर दिल्ली में बैठे नेताओं के माथे पर बल डाल दिया है। हरीश धामी ने हरक का पुराने वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें हरक सिंह रावत बीजेपी का खून अपनी रगो में दौड़ने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। धामी से पहले पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और रणजीत रावत भी हरीश रावत के समर्थन में अपनी बात रख चुकें हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ चौराहे पर उत्तराखंड सरकार के पहाड़ी विरोधी कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की टिप्पणी के बाद आक्रोश,फूंका पुतला
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999