ऋषिकेश के संस्कृत विद्यालयों में अचानक पहुंचे सचिव दीपक कुमार गैरोला, निरीक्षण के बाद किए बड़े ऐलान

खबर शेयर करें -

 

deepak gairola rishikesh

ऋषिकेश संस्कृत नगरी में संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।

संस्कृत विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सचिव दीपक कुमार गैरोला

सचिव गैरोला ने अपने दौरे की शुरुआत श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय के निरीक्षण से की। इसके बाद उन्होंने कृष्ण कुंज संस्कृत विद्यालय और श्री भरत संस्कृत विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने राज्य सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 13 संस्कृत ग्रामों की स्थापना की गई है, जिससे गांव-गांव में संस्कृत बोलचाल की भाषा बन सके।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी की सड़कों पर लावारिस कुत्तों का आतंक

छात्र-छात्राओं को बताई सरकार की योजनाएं

सचिव ने छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि संस्कृत पढ़ने वाली बालिकाओं को गार्गी छात्रवृत्ति और अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रवृत्ति देकर उन्हें इस दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब संस्कृत शिक्षा को केवल पारंपरिक विषयों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। विद्यालयों में साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष और वेद जैसे विषयों के साथ-साथ विज्ञान, गणित और अंग्रेजी को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है, ताकि संस्कृत के छात्र समाज में बराबरी से प्रतिस्पर्धा कर सकें।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने इन को दिए प्लास्टिक मुक्त कर स्वच्छ व साफ बनाने के निर्देश

छात्रों को करवाई जाएगी IAS और PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

सचिव ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के माध्यम से जल्द ही छात्रों को IAS और PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी। इसके अलावा, संस्कृत के छात्रों को विदेशी भाषाएं सीखने के लिए उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के जरिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। सचिव गैरोला ने शिक्षकों और प्रबंधन से आह्वान किया कि छात्रों के सामान्य ज्ञान को मजबूत करने के लिए उन्हें नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की आदत डलवाई जाए। साथ ही संस्कृत संभाषण को बढ़ावा देने के लिए दैनिक संस्कृत समाचारों को विद्यालयों और छात्रावासों में अनिवार्य रूप से सुनाया जाए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999