उत्तराखंड के अब रिंकू बने रातों-रात करोड़पति , ड्रीम 11 में ऐसे चमकी किस्मत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लाखों युवा dream11 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और जिनमें भाग्यशाली करोड़पति भी बन चुके हैं। इन भाग्यशाली युवाओं में उत्तराखण्ड के एक और युवा का नाम सामने आया है। बीते रोज चेन्नई सुपरकिंग्स एवं कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले गए मैच में उत्तराखंड के एक और युवक की किस्मत चमक गई है।

हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील के दैडा गांव के रहने वाले प्रमोद उर्फ रिंकू नेगी की, जिन्होंने बीते रोज आयोजित हुए इस मैच में दो करोड़ रुपए की धनराशि जीत ली है। उनकी इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके करोड़पति बनने की यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  प्रशासनिक अधिकारियों ने दर्जन भर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

आपको बता दें कि प्रमोद उर्फ रिंकू अक्टूबर 2023 से ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महज छः माह के भीतर अपनी टीम बनाकर करोड़पति बनने वाले प्रमोद ने बीते रोज आयोजित हुए चेन्नई सुपरकिंग्स एवं कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच की अपनी टीम में रविन्द्र जडेजा को कप्तान जबकि रितुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया था।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर हादसा: महिला ने दो बच्चों संग शक्तिनहर में लगाई छलांग, मां लापता

उनकी इस टीम ने 23 करोड़ वाले कांटेस्ट में न केवल 819 अंकों के साथ नंबर वन की रैंक हासिल की बल्कि वह दो करोड़ की धनराशि जीतने में भी कामयाब रहे। उनकी इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999