एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास

खबर शेयर करें -

 

International-Yoga-Day-2026

International Yoga Day 2026: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया जा रहा है। विश्वभर में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय के तहत ये मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड में योग दिवस मना रहे है। वहीं से वो इस राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। जहां हजारों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

International Yoga Day 2026: योग दिवस पर एकजुट हुआ देश

कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी भाग लिया और योग भी किया। इस दौरान मंच पर पहुंचकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि “भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्व में नॉर्थ-ईस्ट और बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ लग रहा है।”

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
PM-Narendra-Modi-Yoga-Day_11zon

पीएम मोदी ने भी किया योगाभ्यास, लोगों की कर रहे मदद

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग ना सिर्फ पीएम मोदी योग करते नजर आए। बल्कि योग करते हुए लोगों का पोस्चर ठीक करते हुए भी दिखाई दिए।

बर्फीली चोटियों पर जवानों किया योग

पूरा देश योग दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने लेह (लद्दाख) में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-भाजपा में हुआ बड़ा बदलाव,देखे लिस्ट
International Yoga Day 2026

सीएम योगी ने भी किया योग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए और योगाभ्यास किया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी योग किया।

अक्षय कुमार ने किया योग

अभिनेता अक्षय कुमार भी केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ एक सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  वन विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, बड़ा तोहफा देगी धामी सरकार
International Yoga Day 2026

जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर योग किया। दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।बाबा रामदेव, सीएम चंद्रबाबू नायडु ने भी साथ में योग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999