महात्मा गांधी के मुंह में पटाखा फोड़ा, सिर तोड़ा, दिवाली पर किया अपमान, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -
Cracker burst in Mahatma Gandhi's mouth, head broken, insulted on Diwali

हैदराबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शरारती तत्वों ने हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में प्रगति नगर झील के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महात्मा गांधा की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया गया है और वहीं नीचे रखा हुआ है।

शरारती तत्वों की इस हरकत से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। बाचुपल्ली पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया वहै और कार्रवाई की जाने की बात कही है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है और उन्हें जल्द पकड़ने का आश्वासन लोगों को दिया है। बताया जा रहा है कि ये मामला 4 नवंबर की रात का है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  टिहरी की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं शिवानी राणा, धारगांव में निर्विरोध जीतीं — पढ़ाई के साथ संभालेंगी पंचायत की कमान

महात्मा गांधी के मुंह में पटाखा रख फोड़ा

इसी के साथ दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के बीच भी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। यह मामला ठीक दिवाली की रात का है, जहां शहर के बोवेनुपल्ली इलाके में कुछ बच्चों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ा था। हालांकि पुलिस ने वीडियो वायरल होने के मामले का संज्ञान लिया था और सभी बच्चों को पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें -  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, महिलाओं से जबरन करवाए जा रहे थे गंदे काम

बच्चों ने मांगी माफी

बता दें कि नाबालिग बच्चों के साथ छेड़छाड़ करने वाले सभी बच्चे नाबालिग थे। इसलिए पहले बच्चों से महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कराई गई और फिर उनसे माफी मंगवाई गई

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999