लच्छीवाला टोल प्लाजा पर दबंगई, कार रोकने का किया प्रयास, टोलकर्मी को टक्कर मारकर चालक फरार

खबर शेयर करें -

डोईवाला के लच्छीवाला से दबंगई की तस्वीर सामने आ रही है। टोलकर्मी को कार सवार को रोकने की कोशिश भारी पड़ गई है। घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

.
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर दबंगई
बताया जा रहा है वीवीआईपी लाइन बंद होने के चलते कार सवार दूसरी लाइन से अपनी गाडी भागकर ले जा रहा था।टोलकर्मी ने कार सवार को रोकने का प्रयास किया तो चालक टोलकर्मी को रौंद कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  ओवरलोड वाहनों पर उधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही जारी,14 वाहनों को ओवरलोड में किया सीज।

पुलिस ने की जांच शुरू

टक्कर इतनी जोरदार थी की टोलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया। कर्मी की पहचान अजय निवासी डोईवाला के रूप में हुई है। मामले को लेकर टोल मैनेजर ने कोतवाली में जाकर दी। तहरीर के आधार पर डोईवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999