रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय, एक क्लिक में जानें डेट

खबर शेयर करें -

 

rudrnath ke kapat khule

Rudranath Temple’s kapat Opening Dates: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को खुलेंगे।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को खुलेंगे। इससे पहले, शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ में पूजा अर्चना के बाद 14 मई को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 16 मई को चल विग्रह डोली रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी। डोली 17 मई को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहीं 18 मई को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-हिंसा में शामिल 04 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे

रुद्रनाथ मंदिर में होती है भगवान शिव के मुख की पूजा

बता दें चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है. कपाट खुलने के साथ ही अगले छह महीने तक रुद्रनाथ मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की जायेगी. इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शादीशुदा महिला ने इंटरनेट मीडिया पर की दोस्ती, फि‍र शुरू हुआ घिनौना 'खेल'; बच्चों की जान पर बन आई
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999