हल्द्वानी: लालकुआं में सरेआम मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सरेआम युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि शमा रेस्टोरेंट के पास कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में पहाड़ से गिरा पत्थर, मकान की दीवार तोड़कर घुसा, बच्चे की मौत, चार घायल


मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों का एक झुंड आपस में भिड़ा हुआ है और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999