नैनीताल – गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कोटाबाग ब्लॉक का यह इलाका, सड़क किनारे खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

खबर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक हुंडई कार पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार हुंडई कार (संख्या UK04 K 2997) सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अज्ञात युवक ने उस पर गोलियां चला दीं। मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए और कई लोग अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: महादेव के शहर में आज आएंगे अमित शाह, 25 को प्रधानमंत्री मोदी

पुलिस ने कार पर लगे फायरिंग के निशानों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा मामला।

स्थानीय समाजसेवी महेंद्र पाल ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की वारदातों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कालाढूंगी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999