Mrs Deshpande OTT Release: रिलीज हो रही माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’, जानें कहां देखे

खबर शेयर करें -

madhuri-dixit Mrs Deshpande OTT Release

Mrs Deshpande OTT Release: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डिजिटल में वापसी करने जा रही है। वो अपनी नई सीरीज मिसेज देशपांडे से ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। उनकी इस सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। बता दें कि मिसेज देशपांडे सीरीज आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते है कि इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं।

ओटीटी पर कहां देखें ‘मिसेज देशपांडे’ ? Mrs Deshpande OTT Release

साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर मिसेज देशपांड आज 19 दिसंबर को आधी रात ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आप इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर फुल एचडी में देख सकते हो। इस शो को नागेश कुकुनूर ने निर्देशित किया है। बता दें कि ये सीरीज फ्रेंच मिनीसीरीज ‘ला मांटे’ का ऑफिशियल एडेप्टेशन है। इस फ्रेंच सीरीज को एलिस चेगरे-ब्रेग्नोट, निकोलस जीन और ग्रेगोइरे डेमाइसन ने बनाया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं रेलवे स्टेशन में बेहोशी की हालत में मिला युवक… प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर…

‘मिसेज देशपांडे के कितने हैं एपिसोड?

मिसेज देशपांडे’ में दर्शकों को छह एपिसोड देखने को मिलेंगे। सभी एपिसोड को एक साथ रिलीज किया गया है। इसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एक डार्क और लेयर्ड भूमिका में नजर आएंगी। जो कि दर्शकों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस होगा। सीरीज में माधुरी दीक्षित के अलावा सिद्धार्थ चंदेकर, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा अभिनय करते नजर आएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जल संकट को लेकर सरकार की आपातकालीन बैठक आज, आतिशी और सौरभ समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999