किसे के कटे हाथ…,किसी की मिली खोपड़ी, मथुरा हादसे का भयावह मंजर, 19 की दर्दनाक मौत- Yamuna Expressway Tragedy

खबर शेयर करें -

yamuna-expressway-tragedy-bodies-burnt-beyond-recognition

Mathura Yamuna Expressway Tragedy: हाल ही में मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया। इस हादसे में करीब 19 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं कई अभी भी घायल है। ये हादसा इतना भयानक था कि 15 मृतकों में किसी कि खोपड़ी मिली, किसी के हाथ की हड्डी मिली तो किसी का पैर। किसी का तो सिर्फ एक हड्डी का टुकड़ा ही मिल पाया।

इस भयावह मंजर के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौत है इन शवों की पहचान। परिवार वालों की गुहार है कि किसी भी तरह उनके जानने वालों की अस्थियां दिलवा दो।

यह भी पढ़ें -  सबसे बड़ी लोन माफी! 22000 करोड़ का कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे नुकसान
road accident

किसे के कटे हाथ…,किसी की मिली खोपड़ी

इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के डीएनए सैंपल लिए हैं। जिसका मिलान परिवार वालों से कराया जाएगा। इस पूरे प्रोसेस में कम से कम 15 से 30 दिनों का समय लग जाएगा।

road accident

सेंपल आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। हडि्डयों के बोन मैरो और दांतों के पल्प के डीएनए से पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  जमीन धोखाधड़ी मामले में भाजपा पार्षद को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।
road accident

मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे हादसे का भयावह मंजर, 19 की मौत

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बल्देव में भीषण हादसा हुआ। बस में लगी आग से मृतकों के शरीर के अंग तक नहीं बचे। पुलिस ने जब लोगों को निकालने का प्रयास किया तो उन्हें किसी की हड्डी मिली तो किसी का खोपड़ा। परिवार वाले भी अपने लोगों के अंतिम संस्कार के लिए इधर-से उधर भटक रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  CM ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 110वां संस्करण, बोले PM देते हैं प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा
road accident

बोन मैरो और दांतों के पल्प से होगी पहचान

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार की माने तो पुलिस ने 19 लोगों के डीएनए सैंपल भेजे हैं। जांच में एक हफ्ते से 15 दिन तक का समय लग सकता है। हडि्डयों के बोन मैरो और दांतों के पल्प के डीएनए से पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999