देहरादून में लोहे के पुल से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मालदेवता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया है।

देहरादून में लोहे के पुल से लटका मिला युवक का शव
पुलिस के अनुसार मौके पर एक स्कूटी UK07 FN-9653 भी खड़ी मिली। पुलिस की जांच में स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना सामने आया है। मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी पुत्र कपूरचंद, निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात!, CM Dhami ने दी 100 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त कर ली है। शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के रवि टम्टा के उड़ने वाले वाहन को नितिन गडकरी का समर्थन, तकनीकी और वित्तीय मदद का भरोसा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999