नैनी झील में मिला हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव , परिजनों में मचा कोहराम।

खबर शेयर करें -


नैनीताल। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में अज्ञात व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को नैनी झील से बाहर निकाल। शव से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हल्द्वानी छड़ेल सुयाल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर देवकी नंदन पंत के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी आवास के सामने सिपाही ने की शिक्षक की हत्या, नशे में ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां


सूचना के बाद नैनीताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक देवकी नंदन पंत की पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। जिसके चलते देवकी नंदन पंत मानसिक रूप से परेशान थे और बीते गुरुवार शाम से घर नहीं आए थे।


तल्लीताल थाने के एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि झील से मिले शव की पहचान हल्द्वानी निवासी रिटायर्ड देवकी नंदन पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999