उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई

खबर शेयर करें -

हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई

राजा जी टाइगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज का मामला, शुक्रवार रात घर लौट रहे थे दोनों

डोईवाला। कांसरो वन रेंज के अंतर्गत मारखम ग्रांट झबरावाला गांव में शुक्रवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे दो ग्रामीणों के सामने अचानक हाथी आ गया। दोनों ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ क्षेत्र के 15 होनहारों ने प्रदेश की मेरिट में बनाया अपना स्थान

इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में लेकर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान ग्रामीण की

मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।

राजा जी टाईगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज के अंतर्गत मारखम ग्रांट झबरावाला के बुल्लावाला अनुभाग की कालबन बीट की सीमा से लगे जमीदारा मिलान हाथी कुंड क्षेत्र में स्कूटी सवार नफीस और जमील अहमद निवासी झबरावाला स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप, बोला उसने मुझे… देखें वीडियो

इसी दौरान सामने से हाथी आ गया। इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते स्कूटी छोड़कर जैसे ही भागने

लगे। हाथी ने जमील अहमद (51) पुत्र असगर अली निवासी झबरावाला मारखम ग्रांट को चपेट में लेकर जोर से पटक दिया।

घटना से घबराए नफीस ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। निजी वाहन से घायल जमील को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी शीलत वैद्य टीम के साथ मौके पर पहुंची।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999