पहले बेहोशी, फिर लाखों की चोरी! 30 घंटे बाद दोनों बेटों को आया होश तो लगा ये झटका!

खबर शेयर करें -

अलमारी की चाबी अपनी जगह, फिर कैसे गायब हो गए साढ़े सात लाख रुपये और सात लाख के जेवर? डहरिया की घटना ने खड़े किए कई सवाल, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। डहरिया में एक घर में पहले दो बेटे अलग-अलग कमरों में बेहोशी की हालत में मिले और परिवार उनकी जिंदगी बचाने के लिए करीब 30 घंटे तक अस्पताल के चक्कर काटता रहा। दोनों को होश आया तो परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन घर लौटते ही सामने आया दूसरा और बड़ा झटका। अलमारी से करीब साढ़े सात लाख रुपये की नकदी और सात लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर गायब थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह कि अलमारी की चाबी अपनी जगह पर ही मिली। अब पुलिस के सामने सवाल है कि आखिर दोनों बेटे बेहोश कैसे हुए और उसी दौरान घर से लाखों की नकदी और जेवर कैसे गायब हो गए?

यह भी पढ़ें -  कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊॅ कमिश्नर/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया

डहरिया रामपुर रोड निवासी रीता बोरा पत्नी स्व. योगेंद्र सिंह बोरा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार पांच सितंबर को उनके दोनों बेटे घर के अलग-अलग कमरों में बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को इस हालत में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

करीब 30 घंटे तक दोनों बेटों के होश में आने का इंतजार चलता रहा। जब दोनों को होश आया तो परिवार ने राहत महसूस की। लेकिन इसके बाद जब रीता बोरा घर पहुंचीं और सामान की जांच की तो अलमारी से नकदी और जेवर गायब मिलने से परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला के मुताबिक अलमारी में करीब 7.50 लाख रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण भी अलमारी में रखे थे। आरोप है कि नकदी और जेवर दोनों गायब हैं।

यह भी पढ़ें -  दीपक रावत ने 14 साल पुरानी लंबी समस्या का किया समाधान

चाबी अपनी जगह…फिर किसने खोली अलमारी?
पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अलमारी की चाबी को लेकर खड़ा हो रहा है। रीता बोरा के मुताबिक अलमारी की चाबी अपनी जगह पर ही मिली। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर चाबी से अलमारी खोली गई तो उसे इस्तेमाल करने वाला कौन था? क्या घर की व्यवस्था से परिचित किसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया? या फिर मामले की कोई ऐसी कड़ी है, जो अभी सामने नहीं आई है?

बेहोशी और चोरी…क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हैं?
पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि दोनों बेटों का एक ही समय में अलग-अलग कमरों में बेहोश मिलना और उसी दौरान घर से लाखों की नकदी-जेवर गायब होना महज संयोग है या दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन है?

पुलिस अब दोनों बेटों के बेहोश होने की परिस्थितियों से लेकर अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान घर की स्थिति, घर में आने-जाने वाले लोगों और अलमारी से नकदी-जेवर गायब होने तक की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ गौधाम आश्रम से कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली हजारों लोग शामिल

रीता बोरा ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते पुलिस को तहरीर देने में देरी होने की बात कही है। बताया गया है कि पति की मृत्यु के बाद वह परिवार के साथ रह रही हैं और घर के निचले हिस्से में दवाइयों का कारोबार भी करती हैं।

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। फिलहाल बेहोशी की वजह क्या थी, अलमारी किसने खोली और लाखों की नकदी-जेवर आखिर कहां गए—इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999