उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार, एक क्लिक में जानें अपने जिले के मौसम का हाल

खबर शेयर करें -
mausam

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड के तीन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें -  Zubeen Garg Death Case: हादसा नहीं हत्या!, सिंगर जुबिन गर्ग को जहर देकर मारा… हुआ बड़ा खुलासा

तापमान का हाल जानें

बता दें राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में यह 18°C तक पहुंच सकता है और रात में 12°C तक गिर सकता है. वहीं रुद्रप्रयाग में तापमान 29°C तक जा सकता है, जबकि रात में यह 10°C तक गिर सकता है. इसके अलावा चमोली में मौसम ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम -3°C तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ महाविद्यालय में वृक्षारोपण और शपथ कार्यक्रम

इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 6°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर में तापमान 27°C तक पहुंच सकता है और रात में 6°C तक गिर सकता है. वहीं उत्तरकाशी में दिन का तापमान 22°C तक और रात में 7°C तक रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999