नैनीताल झील में मिला अज्ञात युवक का शव, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

खबर शेयर करें -

नैनीताल न्यूज़- बुधवार सुबह नैनीताल में मॉलरोड के पास स्थित नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और नाव चालकों ने झील में शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे झील में नाव चला रहे चालकों की नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल, सीएम धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का शुभारंभ

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक झील तक कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़ें -  किराए के लिए बर्तन तक मांजे पर नहीं हटी पीछे, 10 साल में जीते 40 पदक; मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999