(ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन कैल नदी में गिरा, 4 की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें -

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कैल नदी में जा गिरा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा, जिससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  डंफर की चपेट में आये बाइक सवार,एक की मौत एक घायल

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि दोनों घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल अन्य लोगों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि महावीर बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों ने प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर नदी किनारे व्यापक खोज अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद चार शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999