होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

 

man-body-found-naked-in-hotel-bathroom-in-haldwani-nainital

हल्द्वानी के मुखानी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के बाथरूम में युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि ‘होटल नंदी’ में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। होटल के मालिक सुशील जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला लाल साहब पटेल (30) शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल आया था। रात करीब 8:30 बजे अचानक उसके कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

यह भी पढ़ें -  गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर जा रही नाव गंगा में पलटी, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान, दोनों घायल

अंदर का नजारा देख उड़े होश

होटल कर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर कर्मियों ने दूसरी चाबी (मास्टर की) से दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। युवक बाथरूम के फर्श में नग्न अवस्था में मृत पड़ा था।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी हल्द्वानी ने बताया की। कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टी फैली हुई थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे को सील कर दिया है और चाबी अपने कब्जे में ले ली है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999