*अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण*

खबर शेयर करें -

*हल्द्वानी से ग्रामीण समितियों तक पहुंचे अपर सचिव, दुग्ध उपार्जन व्यवस्था परखी*

*आंचल की विपणन और दुग्ध संग्रहण व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*दुग्ध विक्रेताओं और उत्पादकों से सीधे संवाद कर जानी जमीनी हकीकत*

*नैनीताल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं पर अपर सचिव ने जताया संतोष*

*लालकुआं।* नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं की विपणन गतिविधियों एवं दुग्ध उपार्जन व्यवस्था का अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं निदेशक, डेरी विकास विभाग उत्तराखण्ड सुरेश जोशी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- यहां सोशल मीडिया से दोस्ती कर महिला के साथ किया दुष्कर्म

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आंचल दुग्ध विक्रेताओं से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

इस दौरान उन्होंने विपणन व्यवस्था में आ रही खामियों और उनके सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आवश्यक चर्चा भी की। अपर सचिव ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, युवक की मौत

इसके बाद सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध संघ से संबद्ध दुग्ध समितियों हरीपुर कुंवर सिंह, बैडापोखरा एवं चांदनी चौक पहुंचकर दुग्ध संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से सीधे संवाद कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विपणन एवं उपार्जन से जुड़े सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए, जिस पर अपर सचिव श्री जोशी ने संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  अब इस नाम से जानी जाएगी वंदे मेट्रो, रेलवे ने बदला नाम, जानें यहां

निरीक्षण के दौरान  नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ श्रीमती शांति कोरंगा तथा मार्ग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999