हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत -दो मासूम बच्चों का छिन गया मां का साया

खबर शेयर करें -

 

हल्दूचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बने तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के गौना निवासी जीवन कुमार, जो इंडियन ऑयल की गाड़ी में क्लीनर के रूप में कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी (30) और दो छोटे बच्चों के साथ तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे।

यह भी पढ़ें -  सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने की जिलाधिकारी से नहर कवर कर बाई-पास चौड़ीकरण हेतु धन स्वीकृति की माँग रखी


बताया जा रहा है कि किसी कारणवश मुन्नी देवी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों और व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल की मदद से उन्हें तुरंत निजी वाहन से डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव अल्मोड़ा भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999