दीपक पांडे को आप प्रदेश कार्यकारिणी में बने सदस्य

Ad
खबर शेयर करें -

आम आदमी पार्टी के द्वारा अपने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपक पांडेय को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।देहरादून मे आयोजित आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे प्रदेश की समस्त विधानसभाओं से कर्मठ कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें -  हाकम सिंह को तमाम संकेतो और सबूतों के आधार पर पकड़ा गया -एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह

जिसमें उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर सहित वरिष्ठ बता दे पदाधिकारियों के साथ विचार वमर्श करने के बाद ही लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दीपक पांडेय को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वे पूर्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा पांडे लालकुआं विधानसभा प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।वे लगातार आप में युवाओं को जोड़ते हुए संगठन जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए मिशन 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के लिये प्रदेश की सभी विधानसभाओ के संघर्षशील लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी मे शामिल किया जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999