स्पेशल ओलंपिक में चमके विशेष खिलाड़ी, दीप्ती रावत भारद्वाज ने बढ़ाया हौसला

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित ‘स्पेशल ओलंपिक भारत नेशनल चैंपियनशिप’ के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

स्पेशल ओलंपिक में चमके विशेष खिलाड़ी
इस दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि स्पेशल खिलाड़ियों में कुछ स्पेशल कर दिखाने की अद्भुत प्रतिभा होती है। इन खिलाड़ियों ने अपनी लगन, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सिद्ध किया है कि सफलता के मार्ग में कोई भी चुनौती बाधा नहीं बन सकती। उनका साहस, खेल भावना और निरंतर आगे बढ़ने का जज़्बा पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें -  इन्वेस्टर समिट की सफलता का श्रेय जाता है पीएम मोदी को – सीएम धामी

दीप्ती रावत भारद्वाज ने बढ़ाया हौसला
उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक जैसे आयोजन विशेष खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा समाज में समान अवसर, सम्मान और समावेशिता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज को भी सकारात्मक दिशा देते हैं।

यह भी पढ़ें -  गौला नदी में खनन सत्र के अंतिम चरण में चोरी की घटनाएं बड़ी, वन विभाग ने पकड़ा अवैध खनन से लदा ट्रैक्टर

विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना
दीप्ती रावत भारद्वाज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पुलिस चौकी के सामने युवक ने महिला को दिखाया नोट और हाथ पकड़ कर करने लगा छेड़छाड़……

उन्होंने स्पेशल ओलंपिक भारत के आयोजकों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों व स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, समर्पण और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का कार्य करते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999