देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

खबर शेयर करें -


देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भारत चौधरी तथा खजान दास शामिल हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्य सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने के बाद अब विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आने की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999