देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अरेस्ट, एक घायल

खबर शेयर करें -

 

dehradun-police-encounter-with-criminals-from-rajasthan

देहरादून पुलिस की आज सुबह तड़के राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक के पैर में गोली लग गई। जबकि एक अन्य को पुलिस ने दबोच लिया है।

देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़

घटना तड़के सुबह की है। पुलिस के अनुसार नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों ने बैरियर पर टक्कर मारी। पुलिस को देख कार सवार सेलाकुई की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया ।

यह भी पढ़ें -  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 90 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल आरोपी को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून से बड़ी खबर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, मची चीख-पुकार

घायल बदमाश पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज

पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 2 देशी तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट कार को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा पर हत्या समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999