उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों का तबादला, विजय नाथ बने ऋषिकेश नगर आयुक्त

खबर शेयर करें -

News Article Hero Image
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

देहरादून। शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसके तहत पीसीएस विजय नाथ शुक्ला को नगर आयुक्त ऋषिकेश का जिम्मा दिया गया है।

सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह को सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण और महाप्रबंधक केएमवीएन का जिम्मेदारी दी गई है।

बाध्य प्रतीक्षा में गोपाल राम बिनवाल

पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को उपाध्यक्ष, टिहरी झील विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर आयुक्त ऋषिकेश के पद पर तैनात गोपाल राम बिनवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह "ग" परीक्षा-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर हल्द्वानी में परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

वहीं, फिलहाल हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद भी फिलहाल खाली है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और स्थानांतरण हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999