देहरादून की निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, CS ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

खबर शेयर करें -
Niranjanpur mandi

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। बैठक में सीएस ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

देहरादून की निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट

मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने के लिए MDDA को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को जल्द शुरू किए जाने की भी बात कही। सीएस ने कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के 6 जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  ट्रेन से करते हैं सफर? तो पढ़ लें ये खबर, रेलवे से जुड़े इन नियमों में हुआ बदलाव

नगर निगम द्वारा बनाई ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों में किया जाएगा लागू

सीएस ने शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बनी पार्किंग के 100 प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तक तैयार पार्किंग का 100 प्रतिशत उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा लागू की जा रही ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों में भी लागू किए जाने की बात कही, ताकि लोग अपने वाहनों को सड़कों के बजाय पार्किंग में लगाने को प्रेरित हों।

यह भी पढ़ें -  कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग का 100 से ज्यादा लोग हुए शिकार ,सीएम ने जाना अस्पताल पहुंचकर हाल

दिसम्बर में एसपीवी रजिस्टर करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को दिसम्बर माह में एसपीवी रजिस्टर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने आशारोड़ी में सीज वाहनों को रखने के लिए बनायी जा रही पार्किंग को जल्द शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सीएस ने उम्टा (UMTA) द्वारा तैयार मोबिलिटी प्लान के तहत चिन्हित नए पार्किंग स्थलों की ग्राउण्ड ट्रुथिंग भी कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ये स्थल पार्किंग के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं तो इनको तैयार किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी परीक्षण शीघ्र कराए जाने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने बजट को बताया दिशाहीन, नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बात

सड़कों को तत्काल दुरूस्त करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शहर के खम्बों में लटकी बिना परमिशन और अवैध तारों के जालों शीघ्र हटाए जाने की भी बात कही। कहा कि शहर में जहां-जहां अंडरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी केबल का कार्य पूर्ण हो गया है, सड़कों को तत्काल दुरूस्त किया जाए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999