भक्तों के लिए खुले Kedarnath dham के कपाट, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर, CM भी रहे मौजूद

खबर शेयर करें -

 

kedarnath dham kapat open

Kedarnath dham के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। कपाट खुलते ही धाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

केदारनाथ धाम के खुले कपाट

केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बाबा केदार के कपाट सुबह 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पीएम मोदी के नाम की पहली पूजा की।

यह भी पढ़ें -  मां-बेटी हत्याकांड: जो काम गोरखपुर पुलिस ना कर सकी, वो यहां पर होगा; आरोपियों का होगा एग्जाम

“हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा केदारनाथ धाम

कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और उल्लास साफ झलक रहा था।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: नए साल से पहले बर्फबारी!, इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं चारों धाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं। राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह खुद नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999