रुद्रपुर: पत्नी को वीडियो कॉल पर फंदा दिखाया और लगा ली फांसी, वोल्टास कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर/पंतनगर (22 अप्रैल 2026): पंतनगर सिडकुल की नामी कंपनी वोल्टास के एक असिस्टेंट मैनेजर ने मंगलवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और उसे फंदा दिखाते हुए मौत को गले लगा लिया।

विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सलेमपुर महदूद बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी जावेद आरिफ (36 वर्ष) सिडकुल स्थित वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी पत्नी अजरा और दो बच्चों के साथ रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में रहते थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अजरा बच्चों को लेकर अपने मायके सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) चली गई थीं।

यह भी पढ़ें -  PM modi का संबोधन सुन बोले सीएम धामी, अब भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा

वीडियो कॉल पर दी जान देने की धमकी

मंगलवार दोपहर जावेद ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान जावेद ने हाथ में फंदा दिखाते हुए कहा कि वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। इसके तुरंत बाद फोन कट गया। घबराई हुई पत्नी ने जब दोबारा फोन किया तो जावेद ने कॉल रिसीव नहीं की।

यह भी पढ़ें -  आज भी Kainchi Dham में होते हैं चमत्कार, मनोज बाजपेयी के साथ हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया- Neem Karoli Baba Mandir

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

अजरा ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और कॉलोनी के पड़ोसियों को भी सूचित किया। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर जावेद का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  घर में खूनी खेल!, कैमरे में कैद हुआ Youtuber परिवार का हिंसक चेहरा, अश्लीलता से पुराना नाता

पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल पर पहुँची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और कमरे से मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

सीओ पंतनगर, डीआर वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999