दिल्ली होटल अग्निकांड: CM धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

खबर शेयर करें -

delhi-hotel-fire-case-chef-keshav-negi-meet-cm-dhami

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड के रहने वाले शेफ केशव नेगी ने सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार का सहयोग और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

शेफ केशव नेगी ने जताया सीएम धामी का आभार

मुख्यमंत्री धामी ने सेफ नेगी का हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ऊपर वाले का चमत्कार, बड़ा हादसा टला, सड़क में ही लटक गई कार, फिर.....

अपने नागरिकों के साथ खड़ी है सरकार: CM

सीएम धामी ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दिल्ली की CM से भी कर चुके हैं सीएम धामी वार्ता

उल्लेखनीय है कि सीएम धामी ने इससे पहले केशव नेगी से फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना था और उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। सीएम धामी ने इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बात की थी। नेगी ने आज अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और इस सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए एक बार फिर उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : यहां झाड़ियों से महिला का अर्धनग्न अवस्था में संदिग्ध शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999