उत्तराखण्ड से भेजे गए ‘अमृत कलश यात्रा’ का दल पहुँचा दिल्ली, विधिवत पूजा पाठ के साथ हुआ स्वागत

खबर शेयर करें -

मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल रविवार सुबह दिल्ली पहुँचा। जहां पर विधिवत पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया।

.
उत्तराखण्ड से भेजे गए ‘अमृत कलश यात्रा’ का दल पहुँचा दिल्ली
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत कल उत्तराखण्ड से अमृत कलश भेजे गए। अमृत कलश लेकर गया दल रविवार सुबह दिल्ली पहुँचा। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग और स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  यहां मकान गिरने से एक बच्चे सहित 2 महिलाओं की दबकर मौत

संपूर्ण देशभर से लाई जा रही शहीदों के घर से मिट्टी
‘अमृत कलश यात्रा’ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर – निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान याद रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विस का सत्र जल्द समाप्त करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, करन ने CM को बताया रणछोड़ दास

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास बनाई जाएगी अमृत वाटिका
इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ’अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  लो वोल्टेज से ग्रामीण हलकान।

.
ग़ौरतलब है कि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999