सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम सख्त, मंडी पर की छापेमारी, बिल्डर पर एक लाख का जुर्माना

खबर शेयर करें -

सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक बार फिर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम की टीम ने निरंजनपुर मंडी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो व्यापारियों से 12 बोरी पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जब्त किए।

.
सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम सख्त
छापेमारी करने गई टीम ने दो व्यापारियों से 12 बोरी पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जब्त किए। इस दौरान दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि निरंजनपुर मंडी में दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों की ओर से धड़ल्ले पॉलिथीन बेची जा रही थी

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर- यहां महिला ने छत से कूदकर दी जान

15-15 हजार का लगाया जुर्माना
दोनों व्यापातोयों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। व्यापारी अकबर अली और अफजल अली पर 15-15 हजार का जुर्माना लगाया गया है। दोनों से 12 बोरी पॉलिथीन और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के समान जब्त किए हैं।

नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह दोनों मंडी में गुप्त रूप से अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान पर पॉलिथीन बेचते थे। निगम की इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  आवास विकास स्थित मीडिया सेन्टर में जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्दरियाल द्वारा ध्वजारोहण किया

बिल्डर पर लगाया एक लाख का जुर्माना
इसके साथ ही मोहल्ले और सोसाइटी का दूषित पानी बगैर ट्रीटमेंट किए नदियों में डाला जा रहा है। इसका भी नगर निगम ने संज्ञान लिया है। इस दौरान टीम ने कैपिटल हाइट सोसाइटी में छापा मारा। छापेमारी में पाया गया कि सोसायटी का सीवर और दूषित पानी सीधे नाली और सिंचाई विभाग की गूल में डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 26 करोड 18 लाख की धनराशि के कार्यों का किया लोकार्पण

एक हफ्ते के अंदर समाधान करने की दी चेतावनी

.
नगर निगम की टीम ने कैपिटल हाइट सोसायटी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर समाधान नहीं किया गया तो फिर से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999