खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: हरिद्वार में शिया समुदाय ने किया बड़ा प्रोटेस्ट,अमेरिका को बताया तानाशाह

खबर शेयर करें -
haridwar protest

अमेरिका द्वारा किये गए हमले के बाद ईरान देश पर किये अटैक के दौरान हुई ख़ामेनई की मौत के बाद मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा के बड़े इमामबाड़ा में हज़ारों लोगों ने अमेरिका के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। जिसमें महिलाएं भी बड़ी शंख्या में शामिल थी।

खामेनेई की मौत पर हरिद्वार में प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका को तानाशाह बताते हुए कहा कि जब 1400 साल पहले यज़ीद की तानाशाही नही चली तो आज भी अमेरिका की तानाशाही नही चल पाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह हिंदुस्तानी हकूमत से इल्तिजा करते हैं कि हमारे देश मे चेन ओ अमन क़ायम रखने का काम किया जाए। शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मरे नहीं हैं, बल्कि जब तक दुनिया रहेगी, वे सभी के दिलों में ज़िंदा रहेंगे क्योंकि वे मरे नहीं हैं बल्कि शहीद हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग
haridwar news
खामेनेई की मौत पर हरिद्वार में प्रदर्शन

इजरायल और अमेरिका के जॉइंट ऑपरेशन में खामेनेई की मौत

इजरायल और अमेरिका के जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार सुबह ईरान पर हमला हुआ। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कमांडर खामेनेई उस दौरान अपने ऑफिस में थे। नेतन्‍याहू को पता था कि खामेनेई कहां हैं, इसलिए उनके घर ऑफिस और ईरान के राष्‍ट्रपति भवन के पास हमला किया गया। हमला हुआ, तब खामेनेई अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए थे, तभी मिसाइल आकर गिरी और इस हमले में ही खामेनेई की मौत हो गई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-कौशल विकास योजना में करोड़ों का भ्रष्टाचार, सुराज सेवा दल ने की सीबीआई जांच की मांग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999