CM ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले ये पर्व है सांस्कृतिक विरासत काजीवंत प्रतीक

खबर शेयर करें -
CM dhami wishes Holi to people of state

होली पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी मजबूत बनाता है।

CM ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। सीएम ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर की बैठक

होली आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का मिलेगा मौका

सीएम धामी ने कहा होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम बनते हैं। होली का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो, इसकी भी सीएम ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999